23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के कलाकार ताहा शाह बदुशा ने दरगाह पर चढ़ाई चादर

मुंबई, 1 मई । संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रिलीज को लेकर भूमिका निभाने वाले एक्‍टर ताहा शाह बदुशा आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में माहिम दरगाह पहुंचे।

आठ भाग की सीरीज में नवाब की भूमिका निभाने वाले ताहा ने काले रंग का कुर्ता और पायजामा पहना था। वह गुलाब की पंखुड़ियों से भरी टोकरी और चादर के साथ दरगाह के अंदर नजर आए।

‘लव का द एंड’, ‘गिप्पी’, ‘बार बार देखो’ और ‘रांची डायरीज’ जैसी परियोजनाओं में काम कर चुके एक्टर को प्रार्थना करते देखा गया।

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की बात करें तो यह प्यार, धोखा, आजादी और रिश्तों की गाथा कहती है। यह ब्रिटिश राज के दौरान लाहौर में “तवायफों” और “नवाबों” के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल भी हैं।

सीरीज ‘हीरामंडी’ आज (1 मई) से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही है।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading