November 5, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर को ‘पुष्पा पुष्पा’ डांस स्टेप सिखाने का किया वादा

मुंबई, 2 मई । अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ की रिलीज की तैयारी कर रहे तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर से एक वादा किया है।

हाल ही में, फिल्म का गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज हुआ, जिसमें अल्लू का एक हुक स्टेप दिखाया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और यह डेविड को भी काफी पसंद आया।

डेविड ने अल्लू के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “ओह डियर, यह कितना अच्छा है। अब मुझे भी कुछ काम करना होगा।”

अल्लू ने क्रिकेटर को जवाब देते हुए लिखा, “यह बहुत आसान है। जब हम मिलेंगे तो मैं तुम्हें सिखाऊंगा।”

बेशक वॉर्नर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे उनका दिल अब भी सनराइजर्स हैदराबाद में ही बसा है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment