28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

संपत्ति विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, छोटे ने की बड़े भाई की हत्या

गाजियाबाद, 3 मई । गाजियाबाद के थाना नंदग्राम हिलाके के हिंडन विहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो सगे भाइयों में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो गया।

कई दिनों से जारी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया है।

नंदग्राम इलाके के एसीपी ने बताया, “संज्ञान में आया है कि थाना नंदग्राम क्षेत्र के हिंडन विहार में सुंदर उर्फ गुलजार ने अपने बड़े भाई हाजी मूसा की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही तुरंत पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला की सुंदर और हाजी मूसा के बीच पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद था।

घटना के बाद तुरंत हाजी मूसा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों से तहरीर मिली है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading