September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन

रायबरेली, 3 मई । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और राबर्ट वाड्रा समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के लिए जिले के पार्टी कार्यालय से गए। उनके साथ कई और दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी को कार्यालय से अपनी गाड़ी तक आने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद थे। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading