28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मेरठ में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ, 6 मई । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर गांव में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शाहिद के रूप में हुई।

पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह खाली प्लॉट से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में पाया गया है कि किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। शव के पास से एक कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें मोबीन नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading