30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जेपी नड्डा ने मतदाताओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया

नई दिल्ली, 7 मई । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीसरे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं खासकर युवाओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है।

जेपी नड्डा ने हिंदी, अंग्रेजी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया।

जेपी नड्डा ने लिखा, “आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान कर रहे सभी मतदाताओं विशेषतः युवा साथियों से अत्यधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। आपका प्रत्येक वोट सशक्त, गौरवपूर्ण व समृद्धशाली भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने, सुरक्षित व समावेशी राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान अमूल्य है। ‘विकसित भारत निर्माण’ आज जन-जन का संकल्प बना है। यह लोकतंत्र की जननी हमारे देश को स्वर्णिम भविष्य के पथ पर अग्रसर करेगा।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading