September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केरल में जंगली हाथी के हमले में कैमरामैन की मौत

पलक्कड़ (केरल), 8 मई । पलक्कड़ में मातृभूमि टीवी का कैमरामैन एक नदी पार कर रहे जंगली हाथियों के झुंड का वीडियो बना रहा था। इस दौरान अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। वीडियो पत्रकार को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

मातृभूमि टीवी न्यूज चैनल में कार्यरत एवी मुकेश (34) बुधवार को पलक्कड़ के कोट्टेकड़ के वन क्षेत्र में हाथियों के एक झुंड की शूटिंग करने पहुंचे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, हाथियों की शूटिंग के दौरान एवी मुकेश लड़खड़ा कर गिर गये। यह देखकर हाथी भड़क गया और उस पर हमला कर दिया। हालांकि, बाद में पत्रकार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री एके शशींद्रन ने युवा वीडियो पत्रकार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की।

एवी मुकेश लंबे समय से टीवी चैनल के दिल्ली ब्यूरो के लिए काम कर रहे थे। पिछले साल ही उनका तबादला पलक्कड़ ब्यूरो में कर दिया गया था।

अन्य ख़बरें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ग्रामीण की बैठक

Newsdesk

उड़ीसा से 10 किलो गांजा का रहा तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

41 सप्ताह से निरंतर सेवा, मेडिकल कॉलेज के बाल वार्ड में बांटा फलाहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading