November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गिरिराज सिंह की नाना पटोले के बयान पर प्रतिक्रया, बोले- कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के राम मंदिर शुद्धिकरण वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

बेगूसराय, 11 मई । बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के राम मंदिर शुद्धिकरण वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले तो ज्यादा अच्छा होगा। नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस कर ले।

वहीं अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा कि सारे घोटालेबाज आएंगे एक साथ जुड़ेंगे। लेकिन जनता घोटालेबाजों को वोट नहीं देगी। सरकार बनाने के लिए जनता नरेंद्र मोदी को वोट देगी। नरेंद्र मोदी देश के लिए जरूरी हैं।

नरेंद्र मोदी देश के गरीबों के मसीहा हैं। वह आने वाले दिनों में पूजे जाएंगे। राहुल गांधी और केजरीवाल जो करना है करें।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार, एनडीए की सरकार और नीतीश कुमार की सरकार सारे विकास के काम कर रही है, जो पुल चेरिया बरियारपुर में हो या जहां भी हो वह एनडीए ही बनाएगी। यह कम्युनिस्ट नहीं बन पाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी तो लूट खसोट करने वाली है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment