November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन ने कहा, रूस के साथ युद्ध अगले दो महीने बहुत भारी

यूक्रेनी ग्राउंड फोर्सेज के कमांडर अलेक्जेंडर पावलियुक ने कहा है कि अगले दो महीनों में देश को युद्ध की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

कीव, 11 मई । यूक्रेनी ग्राउंड फोर्सेज के कमांडर अलेक्जेंडर पावलियुक ने कहा है कि अगले दो महीनों में देश को युद्ध की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार को कहा कि रूस लुहान्स्क और डोनेट्स्क क्षेत्रों में हमलों पर फोकस कर रहा है, वह खार्किव और सुमी क्षेत्रों के उत्तर पूर्वी जिलों पर भी हमला कर सकता है।

पावलियुक ने कहा, “रूस जानता है कि अगर हमें एक या दो महीने के भीतर पर्याप्त हथियार मिल गए, तो स्थिति उनके खिलाफ जा सकती है।”

उन्होंने कहा, यूक्रेन को तत्काल अपनी वायु रक्षा को मजबूत करने की जरूरत है। जून की शुरुआत तक एफ-16 लड़ाकू विमानों की अपेक्षित डिलीवरी यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक बढ़ावा प्रदान करेगी।

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment