November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अहमदाबाद में पत्नी को चाकू मारने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

अहमदाबाद, 11 मई । अहमदाबाद में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान महेश गोविंदभाई के रूप में हुई है। उसने दिल्ली दरवाजा स्थित भावना फर्नीचर की दुकान के पास चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन और पीठ पर कई वार किए और मौके से भाग गया।

पुलिस के मुताबिक, महेश को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर 3 मई को शाम करीब पांच बजे दोनों के बीच तीखी बहस हुईं।

इस दौरान कथित तौर पर आरोपी ने अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार किया और फिर भाग गया।

हमले के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस ने महेश को भाठा गांव के वासना में उसके रिश्तेदार के घर के पास से पकड़ा।

महेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर पहले 2018 में शाहपुर थाने में मारपीट और घरेलू हिंसा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मधुपुरा थाने में गुजरात पुलिस अधिनियम की धारा 324, 323 और 135 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment