30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केरल के मछुआरों की नाव से टकराया भारतीय मालवाहक जहाज, दो की मौत

केरल के मछुआरों की एक नाव को समुद्र में एक भारतीय मालवाहक जहाज ने सोमवार तड़के टक्कर मार दी। हादसे में दो मछुआरों की मौत हो गई।

कोझिकोड, 13 मई | केरल के मछुआरों की एक नाव को समुद्र में एक भारतीय मालवाहक जहाज ने सोमवार तड़के टक्कर मार दी। हादसे में दो मछुआरों की मौत हो गई।

यह हादसा केरल के चावाकाडू से 32 समुद्री मील की दूरी पर हुआ। उस समय नाव में छह मछुआरे सवार थे। वे शुक्रवार को पोन्नानी से रवाना हुए थे।

मालवाहक जहाज से टकराने के बाद नाव के दो टुकड़े हो गये। जहाज के सदस्यों ने छह मछुआरों में से चार को बचा लिया, जबकि अब्दुल सलाम और गफूर की मौत हो गई।

बाद में भारतीय कोस्ट गार्ड और नौसेना की टीमों ने वहां पहुंचकर दोनों के शव निकाले।

अन्य ख़बरें

बच्चियों का पीछा कर परेशान करने वाले बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

Newsdesk

बरगी नहर में 3 बच्चियां बहीं, सालीवाड़ा की घटना

Newsdesk

बच्चों को राहत : नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading