29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर लगाया मारपीट का आरोप

दिल्ली, 13 मई । दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस के निजी सचिव विभव कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। मालीवाल ने कहा कि उनके साथ मारपीट की गई है और ये मारपीट करने वाला कोई और नहीं बल्कि विभव कुमार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सुबह 10 बजे कॉल कर स्वाति मालीवाल ने बताया कि विभव ने उनकी पिटाई की है। वो इस वक्त सीएम हाउस में मौजूद हैं।

इस संबंध में दो दफा पुलिस को फोन किया गया था।

बताया जा रहा है कि पहली कॉल में स्वाति मालीवाल ने विभव द्वारा मारपीट का आरोप लगाया और कथित तौर पर दूसरी बार फोन कर उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल के निर्देश पर उन्हें पीटा जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रोटोकॉल के तहत पुलिस सीएम हाउस के अंदर में नहीं जा सकती। हालांकि पुलिस जब सीएम हाउस पहुंची तो वहां स्वाति मालीवाल नहीं मिली।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस को अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment