November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ब्लिंकन ने इजराइल से गाजा में सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को कहा

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायली सरकार से गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है।

तेल अवीव, 13 मई । अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायली सरकार से गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है।

इजराइल के रक्षा मंत्री के कार्यालय ने आईएएनएस को बताया कि ब्लिंकन ने इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट से फोन पर बात की और उन्हें रफा ऑपरेशन समेत गाजा की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा कि ब्लिंकन ने गैलेंट से बात करते हुए नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने पर जोर दिया।

मिलर ने बयान में यह भी कहा कि ब्लिंकन ने इजरायल की सुरक्षा के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता और हमास की हार के साझा उद्देश्य की पुष्टि की है।

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलियम बर्न्स ने रविवार को इजरायल को पेशकश की थी कि अगर इजरायल रफा के आक्रमण को समाप्त कर देता है तो वह हमास के सैन्य नेता याह्या सिनवार को ढूंढ निकालने में मदद करेगा।

इजरायली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इजरायली सेना पहले ही रफा क्षेत्र से कई हजार लोगों को हटा चुकी है और जमीनी आक्रमण जारी है।

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment