July 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तमिलनाडु : ओवरटेक करने की कोशिश में लॉरी से टकराई बस, चार की मौत

चेन्नई, 16 मई । तमिलनाडु में चेन्नई-तिरुचि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक बस और लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने नियंत्रण खो दिया और लॉरी से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

घायलों को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मथुरानथाकम के पास बुधवार को एक कार और लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का मामला सामने आया था।

अन्य ख़बरें

मदन महल में नगर निगम का टैंकर पलटा, दो बाइकें क्षतिग्रस्त; चालक फरार

Newsdesk

‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान का समापन, 18 लाख सोशल मीडिया व्यूज; एसपी ने लॉन्च किया ‘डिजिटल प्रहरी’ क्यूआर कोड

Newsdesk

रेल लाइन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ी गेट खोलने की मांग लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद आशीष दुबे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading