24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

चेन्नई-बेंगलुरु मैच पर बारिश और तूफ़ान का ख़तरा

चेन्नई-बेंगलुरु मैच पर बारिश और तूफ़ान का ख़तरा

बेंगलुरु, 17 मई  ।आईपीएल 2024 में शनिवार को होने जा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू -चेन्नई सुपर किंग्स मुक़ाबले पर बारिश का ख़तरा मंडरा रहा है। प्ले ऑफ़ की चौथी टीम बनने के लिए जहां चेन्नई को इस मैच में जीत दर्ज करनी है या एक अंक से भी उनका काम चल सकता है, वहीं बेंगलुरु को नेट रन रेट बेहतर करने के साथ जीत भी दर्ज करनी होगी ।

भारतीय मौसम विभाग ने 18 मई को मध्य बेंगलुरू के इलाके में 40-50किमी/घंटे की तेज़ रफ़्तार की हवा, तूफ़ान और भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पिछले दो सप्ताह से शहर में लगातार बारिश हो रही है। गुरूवार रात भी चिन्नास्वामी स्टेडियम के इलाके में बारिश हुई, जो कि शुक्रवार सुबह भी जारी रही। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार शाम भी बारिश और तूफ़ान दोनों आ सकते हैं।

आईएमडी के अलावा एकुवेदर.कॉम ने भी मैच के समय भारी बारिश और तूफ़ान की आशंका जताई है। मैच की शुरुआत के समय शाम 7.30 बजे तापमान 23°सेल्सियस पर रहेगा, जबकि आसमान में 100 फीसदी बादल छाए रहेंगे। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है, जिससे बारिश थमने के 30 मिनट के भीतर ही खेल शुरू हो सकता है।

अगर मैच धुल जाता है तो बेंगलुरु के प्ले ऑफ़ में पहुंचने की संभावना भी धुल जाएगी। अगर वह पहले बल्लेबाज़ी करते हैं और 200 का स्कोर बनाते हैं तो उन्हें कम से कम 18 रनों की जीत दर्ज करनी होगी, वहीं लक्ष्य का पीछा करते वक़्त उन्हें 11 गेंद पहले ही मैच जीतना होगा। इस सप्ताह दो मैच पहले ही बारिश के कारण धुल चुके हैं।

अन्य ख़बरें

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment