September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

वैश्विक आर्थिक बहाली और हरित परिवर्तन में बाधा बनेगा ‘अतिक्षमता’ का प्रचार : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

वैश्विक आर्थिक बहाली और हरित परिवर्तन में बाधा बनेगा 'अतिक्षमता' का प्रचार : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

बीजिंग, 17 मई । कुछ पश्चिमी देशों द्वारा पेश की गई तथाकथित ‘अतिक्षमता’ के जवाब में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इसका सार यह है कि संबंधित देश अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और बाज़ार हिस्सेदारी को लेकर चिंतित हैं। वे इस बहाने से चीन को बदनाम करते हैं और दबाते हैं। ऐसा करने से यह वैश्विक आर्थिक बहाली और हरित परिवर्तन को प्रभावित करेगा।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने कहा कि कुछ देश ‘अतिक्षमता’ के बहाने से चीनी उत्पाद निर्यात और निवेश सहयोग पर प्रतिबंध लगाते हैं। यह वास्तव में नग्न व्यापार संरक्षणवाद है और वैश्विक बाज़ार का कृत्रिम हस्तक्षेप और विखंडन है, जो निश्चित रूप से नई ऊर्जा उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला को नष्ट कर देगा।

चीनी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि हरित ‘दोहरे मानक’ लागू करने से जलवायु परिवर्तन सहयोग कमज़ोर हो जाएगा। चीन का नया ऊर्जा उद्योग जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक प्रतिक्रिया के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन ने दुनिया भर के विभिन्न देशों के हरित परिवर्तन में सकारात्मक योगदान दिया है।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading