23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जेलेंस्की ने कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

जेलेंस्की ने कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

कीव, 18 मई । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अदालत द्वारा दोषी करार दिये जा चुके कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को देश के सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। संसद प्रेस सेवा ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हस्ताक्षरित कानून कुछ श्रेणियों के दोषियों को मार्शल लॉ के दौरान एक अनुबंध के तहत सैन्य सेवा के लिए भर्ती करने की अनुमति देता है। इस कानून 8 मई को संसद ने पारित किया था।

बदले में, दोषियों को उनकी सजा के दौरान पैरोल का मौका मिलेगा।

नया कानून उन कैदियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अपराध, दो या दो से अधिक व्यक्तियों की जानबूझकर हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले सप्ताह न्याय मंत्री डेनिस मालिउस्का ने कहा था कि इस कानून के बाद यूक्रेन की सेना में 10 हजार से 20 हजार दोषियों को भर्ती किया जा सकेगा।

सैन्य लामबंदी नियमों को कड़ा करने वाला एक कानून, जिसका उद्देश्य देश के सशस्त्र बलों के लिए और अधिक सैनिकों की भर्ती करना है, शनिवार को देश में प्रभावी होगा।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment