23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्‍वाति मालीवाल मामले में दिल्‍ली पुलिस ने बिभव कुमार को हिरासत में लिया

स्‍वाति मालीवाल मामले में दिल्‍ली पुलिस ने बिभव कुमार को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 18 मई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची और वहां से बिभव कुमार को हिरासत में लिया।

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि विभव कुमार ने सीएम हाउस पर उनके साथ मारपीट की। कई थप्पड़ मारे, पेट में भी मुक्के मारे।

बिभव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

इससे पहले शनिवार को ही मालीवाल और विभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट मामले में एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो के मुताबिक, सीएम आवास में मौजूद सिक्योरिटी अधिकारी स्वाति मालीवाल का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दो अलग-अलग कैमरों में रिकॉर्ड हुई तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने रखा है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading