29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आयकर विभाग ने गुजरात स्थित रियल एस्टेट ग्रुप के ठिकानों पर की छापेमारी

अहमदाबाद, 18 मई । आयकर विभाग ने शनिवार को अहमदाबाद और वडोदरा में माधव ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर छापेमारी की।

आयकर विभाग ने रियल एस्टेट और सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मशहूर इस ग्रुप के दोनों शहरों में 27 स्थानों पर छापेमारी की। शनिवार सुबह शुरू हुई छापेमारी अभी जारी है। अधिकारी उनके लेनदेन की जांच कर रहे हैं।

आयकर विभाग के 50 से ज्यादा अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ग्रुप के परिसरों पर की गई छापेमारी में वडोदरा के सुभानपुरा स्थित उनका दफ्तर भी शामिल है।

कर्नाटक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मौजूदगी रखने वाला माधव ग्रुप साल 2010 में अपनी स्थापना के बाद से ही जांच के दायरे में है।

ग्रुप ऊर्जा, रियल एस्टेट, हाईवे और शहरी बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment