November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 11 बजे तक करीब 24 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली, 20 मई । लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी सीटों पर 11 बजे तक 24 प्रतिशत के लगभग ( 23.66 प्रतिशत ) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो, 11 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है, वहीं सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया है जहां 11 बजे तक सिर्फ 15.93 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट किया। अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, 11 बजे तक लद्दाख में 27.87, उत्तर प्रदेश में 27.76, झारखंड में 26.18, जम्मू कश्मीर में 21.37, बिहार में 21.11 और ओडिशा में 21.07 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment