23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क हादसे में 17 मजदूरों की मौत, कई घायल

कवर्धा, 20 मई। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शव इधर-उधर सड़क पर बिखरे पाए गए। बताया गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसा तब हुआ जब तेंदूपत्ता तोड़कर मजदूर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्‍लव के अनुसार, घटना में 14 महिलाओं सहित 17 लोगों की मौत हुई है। यह घटना बाहपानी गांव के पास हुई है। भाजपा नेता विजय शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। ये खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटा है।” कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा, “17 मजदूरों की दुखद मौत विचलित करने वाली है। मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जाय।”

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment