31.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरिद्वार : सिडकुल की केकेजी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर फंसे कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

हरिद्वार, 21 मई । हरिद्वार में अब हर दिन आग लगने की खबरें आनी आम हो गई हैं। सोमवार देर रात हरिद्वार के सिडकुल में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई। कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के आसपास की कई फैक्‍ट्रियों में भी भगदड़ मच गई। जिस समय आग लगी, उस वक्त कुछ कर्मचारी भी अंदर मौजूद थे। आसपास का मंजर बेहद खौफनाक हो गया था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दमकल कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया। फिलहाल सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कुछ और दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले सलेमलपुर की फैक्ट्री में भी आग लगी थी।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

20 जून को जबलपुर आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार राष्ट्रपति व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading