22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मतदान के आंकड़ों में हुए बदलाव पर कमल नाथ ने चुनाव आयोग को घेरा

भोपाल, 22 मई । देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे है, पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं। रियल टाइम मतदान और उसके बाद संशोधित आंकड़े में आए बदलाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने चुनाव आयोग को घेरा है। कमल नाथ ने आयोग से मांग की है कि वह तत्काल स्थिति स्पष्ट करे। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक्स पर लिखा, “देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में रियल टाइम मतदान और बाद में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित मतदान के आंकड़ों में अब तक 1.07 करोड़ वोटों की वृद्धि हुई है। रियल टाइम और संशोधित आंकड़ों में वोटों की इतनी बड़ी वृद्धि अभूतपूर्व एवं चौंकाने वाली है।” कमल नाथ ने आंकड़ों में आए बदलाव पर सवाल उठाने के साथ आयोग से आग्रह किया कि वह तत्काल स्थिति को स्पष्ट करे। चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होने के साथ पारदर्शी भी होनी चाहिए। पारदर्शिता के अभाव में कई बार सही प्रक्रिया भी गलत दिखाई देने लगती है। निर्वाचन आयोग को सभी भ्रम और शंका दूर करने के लिए सामने आना चाहिए और स्पष्ट बताना चाहिए कि आखिर वोटों के आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर कैसे आया और इसकी क्या वजह है? पांच चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी बचे दो चरणों में मतदान होना है। अब तक पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई और 20 मई को मतदान हो चुके हैं। अब आगामी दिनों में 25 मई और एक जून को मतदान होगा। वहीं नतीजे चार जून को आएंगे। बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां की 29 सीटों पर पहले दो चरण में 19 और 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। राज्य के तमाम बड़े नेता इन दिनों दूसरे राज्यों में प्रचार में जुटे हैं।

अन्य ख़बरें

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment