November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुणे पोर्श कार हादसे पर राहुल गांधी के बयान पर बोली भाजपा, यह उनकी मानसिकता दर्शाता है

नई दिल्ली, 22 मई । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार हादसे पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा है कि उनका बयान उनकी मानसिकता दर्शाता है। न्यायिक व्यवस्था क्या नेता के नियंत्रण में होती है? महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार हादसे पर राहुल गांधी द्वारा दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ समुचित कानूनी उपाय का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी भरोसा दिया है। लेकिन राहुल गांधी ने जो बात कही है, यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। न्यायिक व्यवस्था क्या नेता के नियंत्रण में होती है? उन्होंने आगे कहा, “हां, राहुल गांधी! आपकी सरकार के समय ऐसा होता होगा और हमें याद है आपकी दादी (तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) ने कहा था कि कमिटेड जुडिशरी होनी चाहिए। और आपकी दादी के समय आपातकाल में कोर्ट में खड़े होकर एक वकील ने यह भी कहा था कि अगर पुलिस वाला किसी को गोली भी मार दे तो भी जज देखते रहने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। रही बात न्यायिक-व्यवस्था के महंगे होने की तो देश के सबसे महंगे वकीलों को तो आपने संसद भेजा हुआ है, जो लाखों रुपए की फीस लेते हैं। जरा कहिये अपने साथियों से कि वे इस सिस्टम को सस्ता करने का प्रयास करें।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment