September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

असम में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

गुवाहाटी, 23 मई । असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिले के दक्षिण चांदमारी इलाके में मोबाइल फोन चोरी के संदेह में पुलिस ने अरबाश अली (42) को हिरासत में लिया था। इसके बाद कथित तौर पर उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह इलाके में मोबाइल फोन चोरी का रैकेट चला रहा था। खेल्मती पुलिस चौकी में लाए जाने के बाद अली बीमार पड़ गया और गुरुवार को उसकी मौत हो गई। असम के डीजीपी जीपी. सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही खेल्मती पुलिस चौकी के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी बिश्वनाथ ने स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं। कानून के सभी अनिवार्य प्रावधानों और एनएचआरसी/एएचआरसी के आदेशों का पालन किया जा रहा है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों को सजा देने की मांग की। डीजीपी ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एक डीआईजी स्तर के पुलिस अधिकारी को खेल्मती पुलिस चौकी पर जाने का आदेश दिया।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading