24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पुंछ में एलओसी के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग

जम्मू, 29 मई । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की। अधिकारियों ने बताया, “मंगलवार रात करीब 11.30 बजे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास खानेतर चौकी पर जवानों ने ड्रोन की गतिविधि देखी। जवानों ने ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की।” इलाके में तुरंत अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद यह पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया कि ड्रोन से हथियार, ड्रग आदि गिराने की योजना तो नहीं थी।” अधिकारियों ने कहा, “अभी तक ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।” पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बनाए रखने के लिए हथियार, गोला-बारूद, ड्रग और नकदी गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही केंद्र शासित प्रदेश में एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब ड्रोन के माध्यम से गिराई गई ऐसी किसी भी सामग्री की बरामदगी में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment