24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र : सांगली में नहर में 10 मीटर नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 6 की मौत

सांगली (महाराष्ट्र), 29 मई । महाराष्ट्र के सांगली में सूखी पड़ी नहर में एक कार गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तासगांव पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर शिवाजी मांडले ने बताया कि हादसा तासगांव-मनेराजुरी रोड पर रात करीब 1.30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ऑल्टो कार तासरी नहर में गिर गई। नहर गर्मी के कारण सूखी पड़ी थी। करीब 10 मीटर नीचे नहर में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि परिवार बेटी का जन्मदिन मनाकर कावाथे-महाकाल से तासगांव लौट रहा था। हादसे के असली कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि परिवार में सदस्यों में से एक, जो कार ड्राइव कर रहा था, उसे गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी। मांडले ने बताया कि सुबह होने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने नहर में गिरी गाड़ी और घायल पड़े लोगों को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। मांडले ने बताया कि बचाव दल ने एकमात्र जिंदा बची 30 वर्षीय महिला स्वप्नाली वी. भोंसले को गंभीर चोटों के साथ तासगांव के लाइफकेयर अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए अन्य पीड़ितों की पहचान 60 वर्षीय राजेंद्र जे. पाटिल, उनकी 55 वर्षीय पत्नी सुजाता आर. पाटिल, उनकी 30 वर्षीय बेटी प्रियंका ए. खराडे, 3 वर्षीय पोते ध्रुव, 2 वर्षीय राजवी और 1 वर्षीय कार्तिकी के रूप में हुई है। मांडले ने बताया कि कार को नहर से निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

किरनापुर में वार्डों का होगा कायाकल्पः विधायक ने किया  पक्की सड़कों और नालियों का भूमि पूजन

Newsdesk

*लालबर्रा में पुरातत्व बैठक आयोजित हुई*

Newsdesk

अमरकंटक में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर

Newsdesk

Leave a Comment