24.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

सेक्स वीडियो मामला : एसआईटी, एफएसएल अधिकारियों ने प्रज्वल रेवन्ना के घर की तलाशी ली

बेंगलुरु, 29 मई । कर्नाटक में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारी और विशेष जांच दल (एसआईटी) सेक्स वीडियो मामले की जांच कर रहे हैं। टीम ने मामले के मुख्य आरोपी जेडी-एस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के हासन स्थित आवास की तलाशी ली। जेडी-एस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के आरसी नगर स्थित आवास पर मंगलवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। सूत्रों ने बताया, “टीमों ने घर से बेड, गद्दे, कंबल, तकिए और अन्य सामान जब्त किए हैं।” रिपोर्ट के अनुसार, हासन सिटी पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया तलाशी अभियान 10 घंटे से ज्यादा समय तक चला। टीम ने तलाशी के दौरान उंगलियों के निशान के नमूने भी एकत्र किए। एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारत वापस आएंगे और 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार, हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भारत पहुंचते ही एसआईटी एयरपोर्ट से उसे हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा था कि प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी का फैसला एसआईटी लेगी।

अन्य ख़बरें

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment