November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम मोदी ने काशी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को लिखा पत्र, की वोट करने की अपील

 वाराणसी, 30 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को पत्र लिखकर उनसे 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान करने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता वाराणसी में पहली बार मतदान करने वालों को प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पहुंचा रहे हैं। वाराणसी में 31,538 फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने वालों को लिखे पत्र में कहा, “भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको बधाई। आज मैं पूरे गर्व और विश्वास के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं। आप 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का यह अवसर एक सौभाग्य है जो राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी का गवाह बनेगा। लोकतंत्र न केवल शासन का एक रूप है बल्कि हमारी स्वतंत्रता की आधारशिला भी है।” उन्होंने आगे लिखा, “आप इस बात के साक्षी हैं कि पिछले 10 साल में वाराणसी ने किस तरह विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।” काशी क्षेत्र के भाजपा के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ पत्र बांट रहे हैं। विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट देने वालों को एक बधाई पत्र भी भेजा है जिसे वितरित किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment