23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इंतजार होगा खत्म! इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, 30 मई । दर्शकों में ओटीटी शो और फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हर हफ्ते की तरह इस बार फिर ओटीटी पर धमाका होने वाला है। जून के पहले हफ्ते में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ‘गुनाह’, ‘उप्पू पुली करम’ और ‘एरिक’ जैसे शोज आपको देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते इन 5 टाइटल्स ने आईएएनएस का ध्यान खींचा- ‘उप्पू पुली करम’ : तमिल सीरीज ‘उप्पू पुली करम’ में दीपिका वेंकटचलम, वनिता कृष्णचंद्रन, आयशा जीनत, नवीन कुमार, राज अयप्पा, अश्विनी आनंदिता और पोनवन्नन लीड रोल में हैं। शो की कहानी एक बुजुर्ग कपल और उनके चार बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे एम. रमेश भारती ने डायरेक्ट किया है। यह 30 मई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ‘एरिक’ : 1980 के दशक के न्यूयॉर्क में सेट ‘एरिक’ एक इमोशनल थ्रिलर सीरीज है। इसमें एक पिता अपने 9 साल के लापता बच्चे की तलाश करता है, जो स्कूल जाते समय गायब हो गया। बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर यह सीरीज अबी मॉर्गन द्वारा लिखित, लुसी फोर्ब्स द्वारा निर्देशित और होली पुलिंगर द्वारा निर्मित है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। ‘गुनाह’ : गशमीर महाजनी और सुरभि ज्योति स्टारर ड्रामा वेब सीरीज ‘गुनाह’ का निर्देशन अनिल सीनियर ने किया है, जबकि अनिरुद्ध पाठक इसके क्रिएटर हैं। शो में गशमरी एंटी हीरो के किरदार में हैं। वह अभिमन्यु नाइक का किरदार निभा रहे है। बोधी ट्री मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित यह सीरीज 3 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ‘द प्राइस ऑफ नोना इनहेरिटेंस’ : जियोवानी बोगनेटी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में क्रिश्चियन डी सिका, डार्को पेरिक, एंटोनिनो ब्रुशेट्टा और एंजेला फिनोचियारो लीड रोल में हैं। यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘अंडर पेरिस’ : जेवियर जेन्स द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में बेरेनिस बेजो सोफिया के रोल में हैं। इसमें नासिम लायस और अनाइस पैरेलो भी शामिल हैं। यह 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading