20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अब इंडी गठबन्धन ‘भिंडी’ के बीज की तरह बिखर जाएगा : मनोज तिवारी

 पटना, 30 मई । लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में बिहार की आठ लोकसभा क्षेत्रों में एक जून को मतदान होना है। प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को भाजपा और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक मनोज तिवारी भी बिहार में प्रचार करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन भिंडी के बीज की तरह बिखर जाएगा। पटना पहुंचे अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राजीव प्रताप रूडी के साथ बक्सर, सासाराम चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए 380 पार कर चुका है और 400 पार करने के लिए आज प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सभी के दिलों में बसे हैं, गरीब हो, महिला हो, युवा हो, किसानों के दिलों में बसे में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी जाने को विपक्ष द्वारा आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताए जाने और इसे रोकने की विपक्षी दलों के मांग पर उन्होंने कहा, “मोदी जी लोगों के दिलों में बसे हैं, कौन-कौन रास्ता रोकोगे? अब सबके ‘हार्ट’ का रास्ता रोकोगे क्या ?” तिवारी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी जी अपने कर्मों से सभी के दिलों में हैं, जबकि विपक्ष अपने कर्मों के कारण रसातल में जा चुकी है। इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अब इंडी गठबन्धन ‘भिंडी’ के बीज की तरह बिखर जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में भाजपा ने बिहार में पूरा जोर लगाया है। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंचे थे जबकि मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रचार किया था। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मोर्चा संभाले हुए हैं।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading