26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 30 लाख के पार : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा, 30 अप्रैल| कोरोनावायरस संक्रमण की वैश्विक संख्या 30 लाख (3 मिलियन) के पार पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नवीनतम आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूएचओ को सूचित किए गए कोविड-19 के पुष्टि वाले मामलों की संख्या बुधवार को 30 लाख 24 हजार 59 बताई गई। जबकि रात 11 बजे सीईटी डब्ल्यूएचओ कोविड-19 डैशबोर्ड अपडेट के अनुसार, कुल दर्ज किए गए वैश्विक मामलों में 2 लाख 8 हजार 112 मौतें भी देखने को मिली हैं।

यूएस हेल्थ एजेंसी के आंकड़ों की माने तो अमेरिका कुल 9 लाख 83 हजार 457 मामलों और 50 हजार 492 मौतों के साथ इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

इसके बाद 2 लाख 10 हजार 773 व 2 लाख 1 हजार 505 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में क्रमश: स्पेन और इटली का स्थान है। स्पेन में 23 हजार 822 और इटली में 27 हजार 359 लोगों की मौतें हुईं हैं।

वहीं, कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1 लाख 61 हजार 149 और 1 लाख 57 हजार 641 मामलों के साथ ब्रिटेन और जर्मनी इस सूची में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, महिलाओं ने बांधी राखी

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की, बताया- उज्बेक के समृद्ध इतिहास का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading