29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नोएडा : आइसक्रीम खाने निकला था परिवार, घर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने 70 वर्षीय महिला को बचाया

नोएडा, 31 मई । उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार देर रात सेक्टर-31 के निठारी में एक घर में आग लग गई। उस समय घर में सिर्फ एक 70 वर्षीय महिला थीं। दमकल कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। जानकारी के मुताबिक, आग जोगिंदर चपराना के मकान में लगी थी। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाने के लिए गए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। आग के कारण एक गैस सिलेंडर भी फट गया जिससे आग तेजी से फैलने लगी। पड़ोसियों ने जोगिंदर और फायर विभाग को दी इसकी सूचना दी। थाना सेक्टर-20 पुलिस और एसीपी फायर विभाग की टीम दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आगजनी के दौरान घर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी थी, जिसे फायर विभाग की टीम ने समय रहते सुरक्षित निकाल लिया। फिलहाल घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment