25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नोएडा में सोसायटी के मार्केट में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

नोएडा, 31 मई । उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार तड़के पांच बजे सेक्टर-119 में बनी एक सोसायटी के मार्केट में भीषण आग लग गई। तीन दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि आग के चलते बाहर रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। दुकानों के अंदर भी काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग ने बताया कि शुक्रवार को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-119 में आम्रपाली जोडिएक सोसायटी स्थित लोअर बेसमेंट की एक ग्रोसरी की दुकान के बाहर रखे सामान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी थी। आग सुबह करीब पांच बजे लगाने की सूचना मिली है। लोअर बेसमेंट में बनी अग्रवाल जनरल स्टोर की तीन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों और सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। उसके साथ-साथ आसपास जुटे लोगों ने खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक तीन दुकानों में फैल गई। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया क्योंकि दुकानों के पीछे बने रिहायशी मकान तक अगर यह आग पहुंच जाती तो घटना काफी बड़ी हो सकती थी। भीषण गर्मी के चलते शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment