24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कर्नाटक : सेक्स वीडियो मामले में गिरफ्तार प्रज्वल रेवन्ना का मोबाइल एसआईटी ने किया जब्त, अपराध स्थल पर भी ले जाएगी

 बेंगलुरु, 31 मई । कर्नाटक के सेक्स वीडियो मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना का मोबाइल और बैगेज विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जब्त कर लिया है। उनसे आज ही पूछताछ शुरू की जाएगी और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए उन्हें हासन स्थित उनके घर भी ले जाया जाएगा जहां कथित तौर पर अपराध हुआ था। रेवन्ना को भारत आते ही गुरुवार-शुक्रवार की रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आज तड़के उन्हें बेंगलुरु में सीआईडी परिसर स्थित अपने कार्यालय लेकर गई। म्यूनिख से आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच764 को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने घेर लिया। उन्होंने इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हासन सांसद को एसआईटी के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि प्रज्वल का मोबाइल फोन और बैगेज एसआईटी ने जब्त कर लिया है। मोबाइल फोन और उनके आवाज के नमूने को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। आरोपी को सबसे पहले मेडिकल के लिए बेंगलुरु के बौरिंग अस्पताल ले जाया जायेगा। इसके बाद एसआईटी प्रमुख बी.के. सिंह के नेतृत्व में उनसे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद रेवन्ना को हासन स्थित उनके घर ले जाया जायेगा जहां यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। वहां एसआईटी सबूत एकत्र करने के अलावा घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास भी करेगी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को हासन से लाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच प्रज्वल से मिलने के लिए उनके वकीलों की एक टीम पहुंच गई है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना, उनका कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद 26 अप्रैल को देश छोड़कर चले गये थे। उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, लुक आउट नोटिस और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किये गये थे।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Comment