29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन के खार्किव में मिसाइलें दागीं, पांच की मौत

 कीव, 31 मई । यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर खार्किव में रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने शुक्रवार को टेलीग्राम के माध्यम से बताया, “मरने वाले ज्यादातर लोग पांच मंजिला अपार्टमेंट में रह रहे थे। हमलों में एक दमकल गाड़ी और एक एम्बुलेंस को भी नुकसान पहुंचा है।” रूसी सेना ने शहर पर पांच मिसाइलें दागीं। हमले में कम से कम 20 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि कीव पर एक क्रूज मिसाइल से हमला किया गया। हमले में एक कार मरम्मत की दुकान और छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेन दो साल से भी अधिक समय से रूस के बड़े पैमाने पर आक्रमण का सामना कर रहा है। यूक्रेनी बिजली आपूर्ति पर रूसी हमलों के कारण बार-बार बिजली कटौती हो रही है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना ‘शर्मनाक’: लूला

Newsdesk

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

Newsdesk

Leave a Comment