23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड में सरायकेला के पास ट्रेन पर गिरा हाईटेंशन तार, कई यात्री जख्मी

जमशेदपुर, 1 जून। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल-मुरी रेलखंड पर शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है। इनमें से एक की मौत की खबर आ रही है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेलवे की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है। बताया गया कि हादसा सुइसा-तिरूलडीह स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बोगी में करंट दौड़ गई। इससे यात्रियों को तेज झटके लगे। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पास स्थित बागमुंडी हॉस्पिटल भेजा गया है। इस बारे में और विवरण की प्रतीक्षा है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading