23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड में नीलांचल एक्सप्रेस पर ओवरहेड तार गिरा, दो यात्री गंभीर

 जमशेदपुर, 1 जून। झारखंड में चांडिल-मुरी रेलखंड पर सुईसा-तिरुलडीह स्टेशनों के बीच शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर ओवरहेड बिजली का तार गिरने से दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आधार कार्ड के आधार पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी रामशंकर चौधरी और राहुल कुमार पटेल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बाघमुंडा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ए.आर. चौधरी ने बताया कि नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के दरवाजे के पास दो यात्री लटके हुए थे। इसी बीच एक तार आकर उनके ऊपर गिरा, जिससे वे घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। जानकारी मिलते ही रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर रेस्क्यू टीम रवाना की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है कि तार वहां चल रहे डेवलपमेंट कार्य के कारण पहले से लटक रहा था या फिर चलती ट्रेन पर टूटकर गिरा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, तो जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से रवाना किया गया है। नीलांचल एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही जिससे यात्री काफी परेशान रहे। जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। दो जख्मी लोगों के अलावा ट्रेन से यात्रा कर रहे सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading