39 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान

 नई दिल्ली, 1 जून। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा झारखंड में 60.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां दोपहर 3 बजे तक 42.95 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की है। अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में 58.46, हिमाचल प्रदेश में 58.41, चंडीगढ़ में 52.61, ओडिशा में 49.77, उत्तर प्रदेश में 46.83 और पंजाब में 46.38 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर 3 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट सहित 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आखिरी दौर के मतदान के पूरा होने के साथ ही लोकसभा के लिए वोटिंग पूरी हो जाएगी। मतों की गिनती 4 जून को होगी। इससे पहले दोपहर एक बजे इन सभी 57 लोकसभा सीटों पर 40.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ था, जहां दोपहर एक बजे तक 35.65 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोटिंग की थी। झारखंड में 46.80, पश्चिम बंगाल में 45.07, चंडीगढ़ में 40.14, उत्तर प्रदेश में 39.31, पंजाब में 37.80 और ओडिशा में 37.64 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक मतदान किया था।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading