24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकव्यापार

अमूल के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा

नई दिल्ली, 03 जून। दिल्ली-एनसीआर में दूध और दुग्ध उत्पाद बेचने वाली कंपनी मदर डेयरी का दूध सोमवार से दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। इससे पहले अमूल ने भी अपने दूध के दाम आज से दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी की ओर से ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि मदर डेयरी द्वारा सभी प्रकार के दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। नई कीमतें 3 जून से लागू हो गई हैं। कंपनी द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी के बाद टोकन दूध का दाम बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह पहले 52 रुपये प्रति लीटर था। टोन्ड दूध का दाम बढ़कर अब 56 रुपये प्रति लीटर हो गया है जो पहले 54 रुपये प्रति लीटर था। गाय के दूध का रेट बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह पहले 56 रुपये प्रति लीटर था। भैंस के दूध का दाम 70 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डबल टोन्ड दूध का रेट बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 48 रुपये प्रति लीटर था। मदर डेयरी ने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में दूध खरीदने के दाम अधिक होने के बाद भी ग्राहकों के लिए कीमतों को स्थिर रखा गया था। गर्मी का असर भी दूध के उत्पादन पर हुआ है। ऐसे में दूध उत्पादकों और ग्राहकों के हित को देखते हुए कंपनी ने तीन से चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे पहले सोमवार को अमूल की ओर से दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। अमूल की ओर से इस बढ़ोतरी को लेकर कहा गया था कि लागत बढ़ने के कारण दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है।

अन्य ख़बरें

किरनापुर में वार्डों का होगा कायाकल्पः विधायक ने किया  पक्की सड़कों और नालियों का भूमि पूजन

Newsdesk

*लालबर्रा में पुरातत्व बैठक आयोजित हुई*

Newsdesk

अमरकंटक में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर

Newsdesk

Leave a Comment