23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मंडी से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को पछाड़ कर आगे निकलीं – कंगना रनौत

मंडी, 4 जून । लोकसभा चुनाव 2014 के वोटों की गिनती जारी है। इस बार 14 सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा कंगना रनौत की है। हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट मंडी से पहली बार चुनाव लड़ रही कंगना रनौत 35,656 वोटों से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से है। मंडी सीट से कंगना रनौत लगातार आगे चल रही हैं। यूं तो इस सीट पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ है। वहीं बीजेपी भी इस सीट को अपने नाम करने के लिए मेहनत कर रही है। अंतिम चरण में 1 जून को हुए मतदान में इस पर 71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मतगणना के बीच कंगना मंदिर में पूजा करती हुई नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बेबी पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। बात करें मंडी सीट के इतिहास की, तो यहां अभी तक 19 बार संसदीय चुनाव हो चुके हैं। इनमें से 13 बार कांग्रेस ने बाजी मारी है। विक्रमादित्य सिंह के पिता वीरभद्र सिंह और मां प्रतिभा सिंह 3-3 बार जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं 6 बार गैर कांग्रेसी नेताओं ने भी इस सीट को अपने नाम किया। लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा ने 647189 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की और प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय शर्मा को हराया। वहीं नजर डालें अगर कंगना के करियर पर, तो वह अब तक 42 फिल्‍में कर चुकी हैं। 2020 में उन्होंने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्‍म्‍स शुरू किया। उनके ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर भी चलवाया था। इससे गुस्साई एक्ट्रेस ने उस वक्त महाराष्ट्र के सीएम रहे उद्धव ठाकरे के खिलाफ कई अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें पद्मश्री, 4 नेशनल अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं। वह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading