23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ की आत्महत्या

Jabalpur News 5 जून । मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे। उन्होंने बुधवार को अपनी पत्नी रीना चढ़ार और छह साल तथा तीन माह की बेटी के साथ एक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। यह घटना भेड़ाघाट क्षेत्र में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार से आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया होगा। बताया गया है कि चढ़ार मूल रूप से सिहोरा का रहने वाला था। हादसे की जानकारी मिलने पर नरेश के परिजन और नाते-रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में भीड़ जमा हो गई थी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment