30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीय

ऋषि कपूर के निधन पर केशव, अखिलेश और माया ने दी श्रद्घांजलि

लखनऊ, 30 अप्रैल| सिनेमा जगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें ट्वीट करके उन्हें श्रद्घांजलि दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने लिखा कि बॉलीवुड के प्रसिद्घ अभिनेता तथा बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी “ऋषि कपूर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। अपने बेहतरीन अभिनय से पूरे सिनेमा जगत पर गहरी छाप छोड़ने वाले ऋषि जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है।”

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव ने लिखा कि “युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है..भावभीनी श्रद्घांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी। चल कहीं दूर निकल जाएं।”

बसपा सुप्रीमों मायावती ने लिखा कि “फिल्मी दुनिया की एक और जानी-मानी हस्ती ऋषि कपूर के आज निधन की खबर अति-दु:खद। खासकर बाबी फिल्म से भारतीय सिनेमा पर छा जाने वाले ऋषि कपूर अपने अभिनय के लिए हमेशा याद किए जायेंगे। कल इरफान व आज ऋषि की मौत बालीवुड को गहरा आघात है। कुदरत सबको इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दे।”

गौरतलब हो कि भारतीय सिनेमा जगत के लिए यह सप्ताह बुरे दौर में चल रहा है। बुधवार को दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रहे इरफान खान ने दुनिया छोड़ दी। अब गुरुवार को शानदार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए। वह 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading