September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

चीन के बंदरगाहों पर प्रवेश-निकास की औसत दैनिक संख्या 17.50 लाख तक पहुंचने का अनुमान

बीजिंग, 6 जून । चीनी राष्ट्रीय आप्रवासन प्रशासन के अनुमान के अनुसार चीन के परंपरागत तुएन वू उत्सव की छुट्टियों के दौरान, देश भर के बंदरगाहों पर प्रवेश और निकास की औसत दैनिक संख्या 17 लाख 50 हजार तक पहुंच जाएगी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 32.5% की वृद्धि होगी। पेइचिंग, शांगहाई, क्वांगचो, शेनचेन आदि बड़े शहरों के बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने और जाने वाले यात्रियों का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। हांगकांग और मकाऊ से सटे भूमि बंदरगाहों पर सीमा शुल्क निकासी यातायात बढ़ता रहेगा। हाल ही में चीनी राष्ट्रीय आप्रवासन प्रशासन ने तुएन वू उत्सव की छुट्टियों के दौरान बंदरगाहों पर विशेष रूप से सीमा निरीक्षण तैनात किया है, ताकि सुरक्षित, कुशल और सुचारू बंदरगाह सीमा शुल्क निकासी सुनिश्चित किया जा सके।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading