November 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

सर्जरी के बाद ‘झनक’ के सेट पर लौटीं काजल पिसल

मुंबई, 7 जून । टीवी का लोकप्रिय सीरियल ‘झनक’ दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। इस शो में एक्ट्रेस काजल पिसल तनुजा बसु का रोल अदा कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को सिस्टिक हाइपरप्लासिया बीमारी के चलते सर्जरी से गुजरना पड़ा, लेकिन अब काजल ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। बता दें कि सिस्टिक हाइपरप्लासिया एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें गर्भाशय यानी यूटेरस की परत बहुत मोटी हो जाती है। उन्होंने बताया कि उन्हें घर पर रहना अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए वह सेट पर वापस आ गईं। उन्होंने कहा, “मैं अपने काम पर वापस आकर खुश हूं। मुझे सेट पर पॉजिटिविटी और खुशी महसूस होती हूं। यह एनर्जी मुझे तेजी से ठीक होने में मदद करेगी। घर पर आराम करना बेहद निराशाजनक था। सेट पर मेरी टीम बहुत सपोर्टिव है।” काजल ने कहा कि वह नहीं चाहती कि शो को कोई नुकसान हो। एक्ट्रेस ने कहा, “हर कोई मेरी सेहत के बारे में पूछता रहता है, और मैं कभी नहीं चाहती कि मेरी वजह से शो को नुकसान हो।” काजल पिसल ने बताया कि वह कुछ समय से ठीक महसूस नहीं कर रही थी। जब उन्होंने अपनी मेडिकल टीम से बात की, तो उन्होंने सर्जरी कराने की सलाह दी। जागरूकता बढ़ाते हुए काजल ने अपने फैंस से एचपीवी वैक्सीन के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर लड़कों और लड़कियों से अनुरोध करती हूं कि एचपीवी वैक्सीन के लिए अपने डॉक्टर से पहले बात करें।” काजल के करियर की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर के शो ‘कुछ इस तरह’ से टीवी पर डेब्यू किया था। वह सावधान इंडिया और सीआईडी में नजर आई, लेकिन लोकप्रियता उन्हें शो ‘बड़े अच्छे लगते’ से मिली। इस शो में उन्होंने इशिका कपूर का किरदार निभाया। इसके अलावा, उन्हें ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई शो में देखा गया। –आईएएनएस पीके/एसकेपीसर्जरी के बाद ‘झनक’ के सेट पर लौटीं काजल पिसल मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। टीवी का लोकप्रिय सीरियल ‘झनक’ दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। इस शो में एक्ट्रेस काजल पिसल तनुजा बसु का रोल अदा कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को सिस्टिक हाइपरप्लासिया बीमारी के चलते सर्जरी से गुजरना पड़ा, लेकिन अब काजल ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। बता दें कि सिस्टिक हाइपरप्लासिया एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें गर्भाशय यानी यूटेरस की परत बहुत मोटी हो जाती है। उन्होंने बताया कि उन्हें घर पर रहना अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए वह सेट पर वापस आ गईं। उन्होंने कहा, “मैं अपने काम पर वापस आकर खुश हूं। मुझे सेट पर पॉजिटिविटी और खुशी महसूस होती हूं। यह एनर्जी मुझे तेजी से ठीक होने में मदद करेगी। घर पर आराम करना बेहद निराशाजनक था। सेट पर मेरी टीम बहुत सपोर्टिव है।” काजल ने कहा कि वह नहीं चाहती कि शो को कोई नुकसान हो। एक्ट्रेस ने कहा, “हर कोई मेरी सेहत के बारे में पूछता रहता है, और मैं कभी नहीं चाहती कि मेरी वजह से शो को नुकसान हो।” काजल पिसल ने बताया कि वह कुछ समय से ठीक महसूस नहीं कर रही थी। जब उन्होंने अपनी मेडिकल टीम से बात की, तो उन्होंने सर्जरी कराने की सलाह दी। जागरूकता बढ़ाते हुए काजल ने अपने फैंस से एचपीवी वैक्सीन के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर लड़कों और लड़कियों से अनुरोध करती हूं कि एचपीवी वैक्सीन के लिए अपने डॉक्टर से पहले बात करें।” काजल के करियर की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर के शो ‘कुछ इस तरह’ से टीवी पर डेब्यू किया था। वह सावधान इंडिया और सीआईडी में नजर आई, लेकिन लोकप्रियता उन्हें शो ‘बड़े अच्छे लगते’ से मिली। इस शो में उन्होंने इशिका कपूर का किरदार निभाया। इसके अलावा, उन्हें ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई शो में देखा गया।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment