28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स विशेषज्ञ फोरम का आयोजन

सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स विशेषज्ञ फोरम का आयोजन

बीजिंग, 7 जून । रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स विशेषज्ञ फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, वैश्विक शासन में सुधार लाने और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इन प्रयासों ने विश्व शांति और विकास की शक्ति को और मजबूत किया है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के प्रधान संपादक लियू यानसोंग ने अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि दुनिया इस समय अभूतपूर्व बदलावों का सामना कर रही है। ब्रिक्स देश विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ा रहे हैं, उच्च गुणवत्ता वाली साझेदारी को बढ़ावा दे रहे हैं और संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण का मार्ग तलाश रहे हैं। यह सहयोग मानवता के लिए वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। रूसी स्टेट ड्यूमा के प्रथम उप-अध्यक्ष अलेक्जेंडर ज़ुकोव ने कहा कि ब्रिक्स देश संप्रभु समानता का सम्मान करते हैं, स्वतंत्र रूप से अपने विकास के मार्ग सुनिश्चित करते हैं और खुलेपन और आम सहमति के सिद्धांतों को कायम रखते हैं। उनका लक्ष्य एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था और एक निष्पक्ष वैश्विक वित्तीय और व्यापार प्रणाली स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स आज दुनिया के सामने मौजूद सबसे प्रमुख मुद्दों को संबोधित करने का प्रयास करता है, जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल स्थापित करता है। वर्तमान ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रूस, राजनीतिक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और वित्त, शिक्षा, संस्कृति और अन्य विषयों पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के तहत सिन्हुआ समाचार एजेंसी और रूस टुडे अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के तत्वावधान में वर्तमान फोरम का आयोजन किया गया था। ब्रिक्स देशों के सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मीडिया और शोध संगठनों के प्रमुखों ने भी फोरम में भाग लिया।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading