28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी से 2-4 से हारी

लंदन, 8 जून। भारतीय महिला हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग 2023/24 में कड़े संघर्ष में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। सुनेलिता टोप्पो (9’) और दीपिका (15’) ने भारत के लिए गोल किये जबकि विक्टोरिया हस (23′, 32′), स्टाइन कुर्ज़ (51′) और जूल ब्लूएल (55′) ने जर्मनी के लिए गोल दागे। जर्मनी ने पहले क्वार्टर में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की। भारतीय गोलकीपर बीचु देवी खरीबाम ने दूसरे क्वार्टर में कुछ अच्छे बचाव किये और भारत ने आधे समय तक 2-1 की बढ़त बनाये रखी। जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में गोल से स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। जर्मनी ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागकर मैच 4-2 से अपने पक्ष में कर लिया। भारतीय टीम प्रो लीग के अपने आखिरी मैच में ग्रेट ब्रिटेन से नौ जून को भिड़ेगी।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading