25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दिल्ली में रूममेट ने की पश्चिम बंगाल के युवक की हत्या

नई दिल्ली, 10 जून। दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसके रूममेट पर ही है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान रब्बानी (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम 4.30 बजे ओल्ड सीलमपुर के गली नंबर 7 में रहने वाला रमजान थाने आया। उसने बताया कि उसके रूममेट की एक तीसरे रूममेट शाहिद ने हत्या कर दी है। शाहिद भी पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कमरे में मृत पड़ा पाया। उसका गला रेता गया था। शहादरा के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया, “जांच में पता चला कि उस कमरे में सात लोग रहते थे, लेकिन चार लोग चार दिन पहले ही कमरा छोड़ चुके थे। सभी गांधी नगर मार्केट में मजदूर/दर्जी के रूप में काम करते हैं।” पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अब तक की जांच में शाहिद हुसैन लस्कर पर संदेह है जो फिलहाल फरार है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment