23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

 नई दिल्ली, 10 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद सोमवार सुबह साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। सरकार गठन के बाद अब सबकी निगाहें विभागों के बंटवारे पर हैं। पीएम मोदी के साथ रविवार रात राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर बाद कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वह अपने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर काम करते हुए देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मंत्रियों की यह टीम युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है। हम लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।” पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment