19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो जिंदा जले रायपुर

 रानी (हरियाणा), 10 जून | हरियाणा में रायपुर रानी के गांव गोलपुरा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आमने-सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद एक ट्रक में लगा सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग लगने के बाद दोनों ट्रक के चालक जिंदा जल गए। हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया गया। बता दें कि एक ट्रक जिसका नंबर एचआर 58 सी 2409 है, उसका चालक सादिक (22 साल), अपने ट्रक में चेरी लोड कर श्रीनगर से यूपी जा रहा था। दूसरे ट्रक एचआर 58 सी 0063 का चालक रमजान यमुनानगर से पंचकूला की तरफ जा रहा था। दोनों की गोलपुरा गांव के नजदीक टक्कर हो गई। नेशनल हाईवे पर गोलपुरा गांव के नजदीक पिछले लगभग तीन साल से एक साइड का रोड बंद किया गया है, जो आज तक नहीं खोला गया। इसके चलते हर रोज यहां पर कुछ न कुछ सड़क हादसे होते रहते हैं।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment